Thursday, 1 December 2011

यूथ एक्ससप्रेस

विविध भारती ने युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक कार्यक्रम का आगाज पिछले ही वर्ष किया, जिसे नाम दिया गया यूथ एक्‍सप्रेस (youth express) । इस कार्यक्रम में सामयिक जानकारियां, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी के निर्देश, कैरियर गाइडेन्‍स समेत युवाओं की दिलचस्‍पी के कई मुद्दे होते हैं । पिछले कुछ वर्षों में इस कार्यक्रम ने भी अपनी गहरी पैठ बनाई है । इस कार्यक्रम से श्रोता ई-मेल एवं पत्रों से जुड सकते हैं । यूथ एक्‍सप्रेस के कुछ लोकप्रिय स्‍तंभ हैं 'किताबों की दुनिया'. 'हमारे आसपास'.'लाइट-हाउस एक कामयाब युवा की कहानी' 'मेरे गीतों की कहानी' 'आओ दुनिया देखें' वग़ैरह । इस कार्यक्रम को यूनुस ख़ान प्रस्‍तुत करते हैं ।  बदलते वक्‍त के साथ बदलाव की इस परंपरा में अब श्रोता ना सिर्फ टेलीफोन पर अपने इस प्रिय चैनल से जुड़ सकते हैं बल्कि ई मेल पर भी अपनी बात कह सकते हैं । विविध भारती अब एस एम एस सेवा से भी जुड़ गयी है । एस एम एस पर आधारित विविध भारती का कार्यक्रम है 'एस एम एस के बहाने वी बी एस के तरा